लाडवा में इन दिनों ठग गिरोह ने अपने पैर पसार लिए हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया है। यहां कुछ भोली -भाली महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर ठगों ने ठग लिया है।
बता दें कि ये घटना लाडवा के विकासनगर की है। यहां दो महिलाएं घर में अकेली थीं। तभी कुछ लोग वहां आए और उन्हें पैसों का लालच दिया। उन्हें कहा कि उनके बर्तन घर से लेजाकर डबल कर देंगे। ठगों ने ये भी कहा कि अगर वो उन्हें अपने आभूषण देंगी तो वो उसके डिजाइन के बदले में उन्हें ईनाम देंगे।
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि ये ठग अब तक 4 से 5 महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बना चुके हैं। महिलाओं ने कहा कि ये अज्ञात ठग गलि में आए और उन्होंने कहा कि वो उनके पुराने बर्तन को नए कर देंगे साथ ही उनके गहने जिनकी चमक उतर गई है उन्हें चमका कर आपको वापस दे देंगे।
इतना ही नहीं, उन्होंने ये तक कहा कि इन गहनों के डिजाइन के बदले में वो उन्हें ईनाम भी देंगे। मंगलवार को दो महिलाएं उनके झांसे में आ गई। उन्होंने बताया कि ठग जब उनसे गहने लेकर जाने लगे तो उन्होंने वादा किया था कि वो तीन बजे तक गहने और बर्तन वापस लौटा देंगे मगर वो नहीं आए। एक अन्य महिला ने बताया कि उन्हें भी इन ठगों ने गहने चमकाने की बात कही और उनके गहने ले गए लेकिन अगले दिन गहने लौटा दिए और डिजाइन पसंद आने पर उन्हें बाल्टी भी तोहफे में दी।
ऐसा उन्होंने केवल कुछ लोगाें का विश्वास जीतने के लिए ही किया। पहले दो दिन अपना विश्वास पक्का किया और तीसरे दिन महिलाओं से उनकी चांदी और सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। महिलाओं ने अपनी रिपोर्ट लाडवा थाने में दर्ज करवाई है। एसएचओ महावीर प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। इन ठगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जाएगा और उनकी पहचान की जाएगी।
The post लाडवा में जुर्म की कहानी हमारी जुबानी appeared first on Haryana Media.