हेलो एंड वेल्कम माई डीयर फ्रेंड्स। आप देख रहे हैं हमारी खास पेशकश चाणक्य नीति। आचार्य चाणक्य की नीतियों का तो जवाब ही नहीं। लाजवाब हैं। जैसे कि आप जैसे दर्शक लाजवाब हैं। इसीलिए तो बुलेट ट्रेन की रफ्तार से धड़क उठता है हमारा दिल जब आपके लिए हम वीडियो बनाते हैं। हम सोचते हैं कब हमारी वीडियो बने और कब आपका प्यार हम तक पहुंचे लाइक और व्यूज़ के जरिए।
वैसे फ्रैंड्स अगर हम आपसे कहें कि आप बिना तेल के दिया जला के दिखाओ तो आप जला लोगे? आप कहोगे ये तो हो ही नहीं सकता। तो बॉस इसी तरह आचार्य चाणक्य की नीतियों का जो फॉर्मुले का भी कोई तोड़ नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि आज हम कौन-कौन से फंडू आइडियाज़ चुरा कर लाए हैं आपके लिए चाणक्य के दिमाग की पोटली से। श्श्श्श्श्।
किसी को बताना नहीं यार प्लीज़ प्लीज़। प्रोमिस करो। चलो शुरू करते हैं। देखो, सबसे पहले हम बता दें कि आज हम आचार्य चाणक्य के जिन आइडियाज़ के बारे में बात करेंगे वो हैं चाणक्य नीति के 15 अध्याय से। कौटिल्य का मानना है कि वह व्यक्ति जिसका हर प्राणी मात्र के लिए दिल में करफ़णा का भाव हो तो एसे व्यक्ति को और किसी ज्ञान की जरूरत नहीं है। ऐसा व्यक्ति ही सच्चा ज्ञानी है।
चाणक्य ने आगे कहा है कि इस पूरी दुनिया में वो खजाना आज तक नहीं बना कि जो आपको आपके सद्गुरू द्वारा दिए गए ज्ञान के एक अक्षर का कर्ज चुका सके। अब तो थोड़ी थोड़ी आपके दिमाग की बत्ती जलना शुरू हो गई होगी। है न फ्रैंड्स। अब आपको बताते हैं चाणक्य ने आगे क्या कहा। दोस्तों आगे उन्होंने हमें कुछ टिप्स दिए हैं जिनकी मदद से आप अपनी लाइफ में काटों को यानी की जो बुरे लोग हैं उनसे बच सकते हो।
चाणक्य का मानना है कि ऐसे लोगों को आप शर्म की चिंगारी से दूर रख सकते हो। ओ हो। नहीं समझे। अरे हमारा मतबल ई है कि आप ऐसे लोगों को जितना ज्यादा शर्मिंदा करोगे उतना ज्यादा ऐसे लोग आपसे दूर रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का सोचेंगे तक नहीं। दोस्तों लाइफ में हैपी रहने के चाणक्य ने कुछ रूल्स बताए हैं।
वो ये हैं कि आपको हमेशा साफ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए, दांत साफ रखें, भुक्कड़ पंती न करें। हा हा हा। समझ गए ना। सबसे मीठा बोलें, सुबह जल्दी उठें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपसे लक्ष्मी माता कट्टी कर लेंगी। हां नई तो। फिर न कहना हमने बताया नहीं। ये बात 16 आने सही है दोस्तों कि चाहे आप कितने भी बड़े तुर्रम खां, तीस मार खां क्यों न हों, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पैसा आपके पास टिकेगा नहीं। एक और कड़वा डोज़ चाणक्य ने दिया है।
जिसे आपको भी हमें देना पड़ेगा। आप स्टैंप पेपर पर लिख के ले लो, और चाहे तो इसका टेस्ट भी कर लेना। ठीक है जी। अगर आपके पास मनी भाई है तो हर कोई आपका रिश्तेदार हैं। हर कोई आपका दोस्त बनना चाहेगा। जैसे ही आप की कट्टी मनी भाई से हो जाएगी तो आप जाना अपने दोस्तों के पास फिर वो कहेंगे तू कौन, मैं खामखां।
बात कड़वी है मगर सच है कि दौलत ही सबसे बड़ा रिश्तेदार है। इसके अलावा चाणक्य कहते हैं कि सभी को केवल मेहनत से ही पैसा कमाना चाहिए। क्योंकि पाप से कमाया हुए पैसों के पैरों में स्केटिंग लगी होती है वो 9 दो 11 हो जाता है। इसके अलावा चाणक्य कहते हैं कि ऐसा लोग चांडाल के समान होते हैं जो गैस्ट को खाना खिलाने से पहले खुद खाना खा लें। दुनिया में ऐसे अनेक टिप्स हैं जिससे आप किसी को प्रभावित कर सकते हैं। कौटिल्य के अनुसार सबसे बड़ा बंधन प्रेम का है।
तो गाईज़ आपसे करते हैं टाटा बाय बाय इस वादे के साथ कि जल्द ही आपसे फिर हैलो करने हम हाजिर हो जाएंगे। तब तक चाय-शाय पियो जी। ठंठ का मौसम है। टेक केयर।